कार से टकराई नीलगाय की मौत, कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे सवार
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ मऊ फोरलेन पर सुतरही गांव के पास पूर्वाह्न एक स्विफ्ट डिजायर कार से नीलगाय की अचानक टक्कर हो गई। जिससे नीलगाय की मौत हो गई, वहीं कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसमे चालक सहित कार सवार बाल-बाल बच गए उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अमेठी से मऊ जाते समय कार चालक 48 वर्षीय कुर्बान अली, 36 वर्षीय नजबुल हसन व मोहम्मद तौकीर, 20 वर्षीय मोहम्मद फईम आदि मामूली घायल हुए।सिवान से अचानक आई नीलगाय से टक्कर इतनी तेज हुई कि मौके पर ही नीलगाय ने दम तोड़ दिया। कार सवार लोगों ने बताया कि वह अमेठी से अपने किसी रिश्तेदारी में मऊ जा रहे थे। घटना के बाद डायल 112 से पुलिस को सूचना दी गईं।

Post a Comment