स्वदेशी अपनाकर करें आत्मनिर्भर भारत का निर्माण : अंजनी सिंह
•करहां भाजपा मंडल की देवसीपुर में आयोजित हुई आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला
•जीएसटी के सरल प्रावधानों से सरकार व्यापारियों व उपभोक्ताओं को दे रही सहूलियत : रामशरन चौहान
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के करहां भाजपा मंडल के तत्वाधान में देवसीपुर में आत्मनिर्भर भारत विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रांतीय उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे स्वदेशी अपनाएं एवं व्यापक स्तर पर स्वदेशी अभियान का प्रचार कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका अदा करें।
इसके पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह में आगत गणमान्य अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि बदली हुई विदेशी परिस्थितियों में हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वदेशी अपनाओ अभियान का आह्वान किया है। इसके माध्यम से हमारे गांव, गिरांव, कस्बों और शहरों के अपने लोग मजबूत होंगे एवं स्वयं में आत्मनिर्भर बनकर देश को भी आत्मनिर्भरता की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करेंगे। यह बदला हुआ नया भारत है। न झुकेगा, न दबेगा बल्कि सकारात्मक विकास की तरफ निरंतर आगे बढ़ेगा।
विशिष्ट अतिथि जिला प्रतिनिधि रामसरन चौहान ने कहा कि अमेरिका के बिगड़े बोल एवं उसके द्वारा लगातार लगाए जा रहे कड़े टैरिफ प्लानों से हमारा देश घबराने वाला नहीं है। आपके एक-एक वोट की ताकत के कारण प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मजबूती के साथ देश हित में खड़े हैं। सरल जीएसटी दरों को लाकर व्यापारियों, किसानों, छोटे कामगारों व उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने का कार्य किया है। इसकी वजह से हमारा देश 2047 तक जहां विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा होगा, वहीं आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना भी सरकार होगी
कार्यक्रम की अध्यक्षता जहां अनुसूचित मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष आशीष चौधरी ने की वहीं संचालन मंडल महामंत्री अंकित सरोज ने किया। इस अवसर पर निवर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष ओंकार सिंह मुन्ना, वर्तमान मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा व भुपेंद्र सिंह, महामंत्री रितिक सिंह, सरोज पांडेय, बालगोविंद यादव, सुरेश वर्मा, इंद्रपाल राम, वीरेंद्र राजभर, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, उपेंद्रनाथ, चंद्रभान, नायडू सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Post a Comment