तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में गीत, संगीत, भाषण व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का हुआ सम्मान
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत सुरहुरपुर स्थित राजकुमारी विद्यावती शिक्षण संस्थान व एपीबीपी स्मृति बालिका इंटर कालेज में वृहस्पतिवार को गीत, संगीत, भाषण व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत ब्लाक स्वास्थ्य समिति के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में माधुरी यादव व विनीत यादव को प्रथम विजेता घोषित किया गया। इन्हें अन्य विजेताओं के साथ ट्राफी व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बता दें कि राजकुमारी विद्यावती शिक्षण संस्थान सुरहुरपर के विद्यार्थियों के बीच आयोजित गीत-संगीत, व भाषण प्रतियोगिता में माधुरी राजभर को प्रथम, अनूप चौहान को द्वितीय व कृष प्रताप प्रताप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं एपीबीपी स्मृति बालिका इंटर कालेज सुरहुरपुर के विद्यार्थियों के बीच आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विनीत यादव ने प्रथम, अनुष्का शर्मा ने द्वितीय व आराधना प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य शामिल प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस मौके पर दंत चिकित्साधिकारी डाक्टर शैलेष केशरवानी, आयुष चिकित्साधिकारी डाक्टर नीतू शर्मा, नेत्र परीक्षण अधिकारी राघवेंद्र कुमार, स्टाफ नर्स सरोज यादव, प्रबंधक अशीत कुमार पाठक व संरक्षक चंदन उपाध्याय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान धर्म देव यादव, विशाल गुप्ता, अभिषेक यादव, रेनू लता पाठक, साक्षी पाठक, सरिता प्रजापति, रामसमुझ यादव, निधि यादव सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।




Post a Comment