Top News

सरयां गोआश्रय स्थल से कैमरा व सबमर्सिबल चोरी, केस दर्ज

सरयां गोआश्रय स्थल से कैमरा व सबमर्सिबल चोरी, केस दर्ज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सरया गांव स्थित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल से बीती रात चोरों ने सीसी कैमरा और सबमर्सिबल मोटर समेत केबल तार चोरी कर लिया। घटना को लेकर ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। ग्राम पंचायत सरया के प्रधान नौशाद अहमद ने बताया कि एक सितंबर की रात करीब एक बजे अज्ञात चोर दीवार फांदकर गोवंश आश्रय स्थल में घुस गए।

वहां पर लगे सीसी कैमरे और सबमर्सिबल मोटर को केबल समेत उखाड़ ले गए। चोरी की इस घटना से गोवंशों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। प्रधान ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दिया। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post