Top News

11 वर्षीय हाफिज इब्राहिम ने रचा इतिहास, एक ही बैठक में 13 घंटे में पूरा कुरान सुना कर किया अचंभित

11 वर्षीय हाफिज इब्राहिम ने रचा इतिहास, एक ही बैठक में 13 घंटे में पूरा कुरान सुना कर किया अचंभित

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के मोहल्ला महरुपुर स्थित मदरसा इस्लामिया इमदादिया में गुरुवार को एक ऐतिहासिक और भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब मात्र 11 वर्ष की आयु में हाफिज इब्राहिम पुत्र मोहम्मद आरिफ एडवोकेट ने एक ही बैठक में मात्र 13 घंटे में पूरा कुरान शरीफ पढ़कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

कार्यक्रम सुबह से आरंभ होकर शाम तक लगातार चलता रहा। इस दौरान हाफिज इब्राहिम ने अपने उस्ताद मौलाना हाफिज आदिल शमीम की निगरानी में मुकम्मल कुरान का पाठ पूरा किया। नन्हे हाफिज की यह उपलब्धि सुनने वालों के लिए न केवल प्रेरणादायक रही, बल्कि उसने पूरे क्षेत्र को गर्वान्वित कर दिया।

मौलाना आदिल शमीम ने कहा कि इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना मेहनत, लगन और ईश्वर की रहमत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हाफिज इब्राहिम ने जिस समर्पण और एकाग्रता से कुरान का पाठ किया, वह सभी विद्यार्थियों के लिए मिसाल है। मदरसे के शिक्षकों ने कहा कि इब्राहिम की यह कामयाबी मदरसे और इलाके दोनों के लिए गौरव का विषय है।

इस दौरान मदरसे की प्रबंध समिति, उलेमा-ए-कराम, हाफिज, उनके माता-पिता, मोहल्ले के सम्मानित नागरिक, सभासद और मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने हाफिज इब्राहिम को उपहार और आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की दुआ की।

Post a Comment

Previous Post Next Post