Top News

मुहम्मदाबाद गोहना में ऐतिहासिक भरत मिलाप संपन्न


मुहम्मदाबाद गोहना में ऐतिहासिक भरत मिलाप संपन्न

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना श्री दशहरा रामलीला समिति द्वारा सोमवार की रात ऐतिहासिक भरत मिलाप का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। लंका विजय के उपरांत प्रभु श्रीराम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के अयोध्या लौटने की झांकी ने नगर में धार्मिक माहौल बना दिया।

कार्यक्रम में बताया गया कि रावण वध के बाद विभीषण का राजाभिषेक लक्ष्मण के माध्यम से किया गया। तत्पश्चात श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मणजी पुष्पक विमान से अयोध्या लौटने के लिए प्रस्थान किए। पवनपुत्र हनुमान द्वारा भरत जी को आगमन का समाचार देने पर नगरवासी जय श्रीराम के उद्घोष के साथ स्वागत के लिए उमड़ पड़े। पूरा नगर प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने इसे स्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बताया।

इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामसरन चौहान, आशीष अग्रवाल, राजेश पायलट, राजीव सेठ, राम अवध पुजारी, वीरेंद्र पासवान, अभिषेक पाल, विजेंद्र सिंह, बालाजी कश्यप, शुभम चौरसिया सहित सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post