पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मऊ के किशन व अंजली ने चमकाया जनपद का नाम, दोनों को मिला गोल्ड मेडल
करहां (मऊ) : जनपद के दो मेधावी छात्र-छात्राओं ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के सत्र 2024-25 में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। मऊ जनपद के ग्राम राजापुर निवासी किशन कुमार सिंह पुत्र स्व. राकेश सिंह व अनीता सिंह पौत्र ओमप्रकाश सिंह में ने एमएससी एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन में 77 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं महामहिम राज्यपाल से स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
वहीं ग्राम दपेहड़ी, पोस्ट नगपुर मऊ निवासिनी अंजली सिंह, पुत्री कन्हैया सिंह व इंद्रा सिंह पौत्री सुदामा सिंह ने बीएससी बायोटेक सत्र 2024-25 में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में टॉपर बनकर गोल्ड मेडल हासिल किया।
किशन वर्तमान में एएसआरबी नेट की तैयारी कर रहे हैं। वे अपनी मेहनत और लगन से बीएसएफ इंडिया लिमिटेड में कार्यरत भी हैं हैं।
बता दें कि अंजली ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल माहपुर, करहां व किंग्स ईडेन इंटरनेशनल स्कूल सदरपुर गालिबपुर, मुहम्मदाबाद गोहना से पूरी की है। अंजली जहां चार बहनों में दूसरी हैं। वहीं बड़ी बहन शिवांगी सिंह एमए, तीसरी दिशा सिंह बीए तथा सबसे छोटी सृष्टि सिंह कक्षा सातवीं में अध्ययनरत हैं। दोनों प्रतिभाओं की इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र व जनपद का नाम गौरवान्वित हुआ है।





Post a Comment