दुर्गा पूजा में देवी जागरण व झांकी सहित लगा मेला
करहां, (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के विभिन्न बाजारों एवं गांवों में दुर्गा पूजन व विजयादशमी पर करहां बाजार, मालव आदि स्थानों पर मेला सहित देवी जागरण व झांकी का मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। साथ ही शुक्रवार दोपहर बाद हवन-पूजन के उपरांत देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
करहां बाजार में नवयुवक व्यापार मंडल श्रीदुर्गा पूजा समिति व श्रीदुर्गा पूजन समिति, नगपुर-महमूदपुर स्थित नवयुवक मंगल दल दुर्गा पूजा समिति के दुर्गा पंडालों में देर रात तक दर्शन-पूजन करने वालों का तांता लगा रहा। अध्यक्ष विक्की वर्मा व गायक कलाकार आनंद सिंह के नेतृत्व में हुए देवी जागरण व झांकी में श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए।
पंडित अनिरुध्द पांडेय व नीरज पांडेय ने शुक्रवार को प्रायः प्रत्येक पंडाल में हवन-पूर्णाहुति का कार्यक्रम संपन्न कराया। कुछ स्थानों पर शनिवार शाम को को प्रतिमाओं का विसर्जन नियमानुसार होगा। इस बीच पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आयी। सीओ मुहम्मदाबाद गोहना एसपी पांडेय व कोतवाल के.के. वर्मा ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमान संभाल रखी थी।
उक्त आयोजनों में अध्यक्ष विजय दास व विक्की वर्मा, रामनिवास उर्फ दारा कश्यप, अनिल भारद्वाजी सुरेश, अरविंद वर्मा, चंदन सिंह, राजेश यादव, दीपक मद्धेशिया, अनिल चौरसिया सहित सैकड़ों उपस्थित रहे।






Post a Comment