Top News

जयंती पर याद किए गए गांधी व शास्त्रीजी



जयंती पर याद किए गए गांधी व शास्त्रीजी

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, प्रतिष्ठानों, सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों तथा परिषदीय विद्यालयों में गांधी व शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। जहां एक तरफ झंडारोहण कर प्रभातफेरियां निकाली गई, वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों महापुरुषों को याद किया गया। साथ ही वक्ताओं ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

क्षेत्र के बीएसआरके इंटर कालेज रामनगर, शिवकुमारी साहब पीजी कालेज क्यामपुर, एपीबीपी स्मृति बालिका इंटर कालेज सुरहुरपुर, बाबा बहाल दास इंटर कालेज करहां, एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल माहपुर, जे.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल दरौरा, आरएएफ महिला पीजी कालेज शमशाबाद, हरिपालजी स्मारक पीजी व फार्मेसी कालेज दरौरा सहित सुल्तानीपुर, मालव, सौसरवां, नगरीपार, सुरहुरपुर, माहपुर स्थित परिषदीय विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों की धूम रही। प्रभातफेरी, नृत्य नाटिका, भाषण, नाटक मंचन, झंडारोहण, योगा प्रदर्शन कर बच्चों ने वाहवाही लूटी। यूनियन बैंक की करहां शाखा व सहकारी साधन समिति जमुई पर भी झंडा फहराया गया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापकगण शिवशंकर राम, धनंजय सिंह, विजय नारायण यादव, ओमप्रकाश सिंह, परमानंद मौर्य, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, प्रतिमा राय सहित डाक्टर प्रवीण राय, प्रवीण कुमार सिंह रिंटू, अशीत पाठक, चंद्रशेखर मौर्य, शिवेंद्र किशोर, आरिफ खां, सद्दाम खां, इंद्रदेव सिंह, इंद्रजीत मौर्य, रामाश्रय सिंह, रवि सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post