वैदिक रीति से माता माई मंदिर पर स्थापित हुआ शिखर कलश
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के नगपुर ग्राम में स्थित प्राचीन माता माई मंदिर का प्रख्यात शांकर सन्यासी स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती महाराज के निर्देशन में नया एवं भव्य मंदिर निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। विजयादशमी के पावन अवसर पर मंदिर के शिखर पर कलश स्थापना का शुभ कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धा और उत्साह से भरा माहौल देखने को मिला।
बता दें कि नवमी एवं दशमी को आयोजित रामचरितमानस पाठ के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वैदिक ब्राह्मण शिवचरन तिवारी, अजय द्विवेदी एवं दिवाकर तिवारी के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक कलश पूजन कराया गया। मुख्य यजमान डाक्टर प्रभात कुमार त्रिपाठी ने अपनी धर्मपत्नी गीता त्रिपाठी संग पूजन-अर्चन किया।
तत्पश्चात ग्रामीणों के सहयोग से कलश को परिक्रमा कराते हुए मंदिर शिखर पर विधिवत स्थापित किया गया। इस पावन क्षण पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम में राजमिस्त्री रामबदन चौहान, अरुण त्रिपाठी, प्रभुनाथ राम, अरविंद त्रिपाठी, तकनीकी विशेषज्ञ किशुन चौहान, अखिलानंद द्विवेदी, पूर्व महाप्रधान आशीष चौधरी, संतोष त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि रजनीश यादव, शरद तिवारी, अनिरुद्ध यादव, वीरेंद्र मद्धेशिया, चंद्रभान सिंह, राकेश त्रिपाठी, चुन्नी साह, महबूब, अजमल, बंटी तिवारी, प्रदीप चौधरी, पुष्पा देवी, शैलेश त्रिपाठी, देवेंद्र त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी सहित सैकड़ों श्रद्धालु स्त्री-पुरुष उपस्थित रहे।





Post a Comment