Top News

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुरी तरह घायल, हालत गंभीर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुरी तरह घायल, हालत गंभीर

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के चिरैयाकोट-मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग के टड़वा-भांटीकला मोड़ पर बुधवार की रात एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया। बुरी तरह घायल बाइक सवार को सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना भेंजा गया जहां से पहले आजमगढ़ और पुनः लखनऊ रेफर कर दिया गया। अभी भी घायल की स्थित गंभीर बनी हुई है।

कोतवाली क्षेत्र के ओटनी गांव निवासी 30 वर्षीय राजू यादव रात करीब 8 बजे पत्नी व बच्चों के साथ मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के एक चिकित्सक के यहां दवा लेने जा रहे थे कि मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से अचानक एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार फरार हो गया। इसमें अन्य लोंगो को तो मामूली चोटें आईं परंतु बाइक चालक राजू का दाहिना पैर बुरी तरह कुचल गया। अन्य राहगीरों द्वारा घायल को सड़क से उठाकर  एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेंजा गया। पत्नी तथा 4 व 10 माह के बच्चे को भी मामूली चोटें आई। इसमें उसकी भी बाइक पूरी तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post