बहन को शादी झांसा देकर भगा ले जाने का भाई ने लगाया आरोप, केस दर्ज
वलीदपुर (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अबाड़ी हरैया निवासी एक युवक पर अपनी बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उसकी 19 वर्षीय बहन 28 अक्टूबर को दिन में लगभग 11 बजे यह कहकर घर से निकली थी कि वह बी.ए. का परीक्षा फार्म भरने व साइकिल बनवाने जा रही है, लेकिन वह घर नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान पता चला कि आजमगढ़ जिला के अबाड़ी हरैया गांव निवासी राहुल कन्नौजिया पुत्र हीरा कन्नौजिया उसे फोन पर लगातार बात करता था और उसी ने झांसा देकर उसे भगाया है।
पीड़ित का कहना है कि 27 अक्टूबर की शाम राहुल ने उसकी बहन के मोबाइल पर फोन किया था, जिसके बाद अंशु का नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया गया था। बावजूद इसके राहुल उसे कॉल करता रहा। जब परिवार ने विरोध किया तो राहुल ने जान से मारने की धमकी दी। परिवार का आरोप है कि राहुल एक शातिर किस्म का लड़का है और उनकी बहन को बहकाकर ले गया है। स्वजन ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की जांच कर राहुल कन्नौजिया व उसके परिजनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि उनकी बहन को सुरक्षित बरामद किया जा सके।
पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना उसके घर गई गयी तो उसकी मां और बहन ने उसके घर न होने की बात कहीं। जब वाकया बताया गया तो गाली-गुप्ता देते हुए एससी एसटी एक्ट लगाने की धमकी दी गयी। इससे पीड़ित का पूरा परिवार भयभीत है और प्रशासन से न्याय की अपेक्षा कर रहा है।

Post a Comment