Top News

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने बनाई रंगोली, मनाई दीवाली

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने बनाई रंगोली, मनाई दीवाली

करहां (मऊ) :  शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के शमशाबाद, मालव, नगरीपार, माहपुर, सौसरवां सहित विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जहां मालव के बच्चों ने निपुण रंगोली सजाई व गीत-नृत्य से शमां बांधा वहीं अन्य विद्यालयों के बच्चों ने विविध रंगों से रंगोली सजाई और दिवाली उत्सव मनाया।

इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर दिवाली उत्सव की बधाई दी तथा सुरक्षित तरीके से दिवाली मनाने की सीख प्रदान की। बताया गया कि दीपों का पर्व हमें ज्ञान और ऊर्जा के नवसंचार का संदेश देता है। इसमें तेज आवाज वाले पटाखों हमें सजग रहना होगा। ताकि हमारी खुशियों को कोई ग्रहण न लगे।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मौर्य, धनंजय कुमार सिंह, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, प्रेम शंकर तिवारी सहित अध्यापक गण राजीव मौर्य, रामनरेश यादव, शशिकला, अविनाश ठाकुर, स्वतंत्र सिंह, फहद अहमद, सुलमती चौहान, शगुफ्ता परवीन मनोज गुप्ता, आरती सिंह, गौतम विश्वकर्मा सहित सैकड़ो बच्चे उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post