Top News

दियों और रंगोली से खिले विद्यालय, बच्चों ने उल्लासपूर्वक मनाई दीपावली

दियों और रंगोली से खिले विद्यालय, बच्चों ने उल्लासपूर्वक मनाई दीपावली

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के शमशाबाद, मालव, नगरीपार, माहपुर, सौसरवां सहित विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को दीपावली का उत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। विद्यालयों में बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोलियों से परिसर सजाया और गीत-नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

मालव के बच्चों द्वारा बनाई गई निपुण रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ कार्यक्रम का आकर्षण रहीं। वहीं अन्य विद्यालयों में भी बच्चों ने रंगोली, दीप सज्जा और झिलमिल दीपों से विद्यालयों को दैदीप्यमान बना दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पर्व ज्ञान, ऊर्जा और सद्भाव का प्रतीक है, अतः हमें तेज आवाज वाले पटाखों से परहेज़ करना चाहिए ताकि खुशियों पर कोई ग्रहण न लगे।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मौर्य, धनंजय कुमार सिंह, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, प्रेम शंकर तिवारी सहित शिक्षकगण राजीव मौर्य, रामनरेश यादव, शशिकला, अविनाश ठाकुर, स्वतंत्र सिंह, फहद अहमद, सुलमती चौहान, शगुफ्ता परवीन, मनोज गुप्ता, आरती सिंह, गौतम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों ने सहभागिता की।



Post a Comment

Previous Post Next Post