Top News

करहां से शुरु हुआ स्वच्छता पखवाड़ा व संचारी रोग नियंत्रण अभियान

करहां से शुरु हुआ स्वच्छता पखवाड़ा व संचारी रोग नियंत्रण अभियान

•बनी न्याय पंचायतवार टीमें, एडीओ पंचायत आदित्य सिंह करेंगे निरीक्षण

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के करहां से सोमवार को स्वच्छता पखवाड़ा और संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम की शुरुआत हुई।  ब्लाक प्रशासन ने स्वच्छता कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए न्याय पंचायतवार सफाईकर्मियों की टोलियां गठित की हैं। हर टोली में कई गांवों के सफाईकर्मी मिलकर तीन-तीन दिन तक प्रत्येक गांव में सफाई कार्य करेंगे।

अभियान के पहले दिन करहां गांव में सफाईकर्मियों की टीम ने करहां-जहानागंज मार्ग पर स्थित महीनों से जाम पड़े नाले की सफाई की। लंबे समय से बंद पड़े नाले के साफ होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सफाई के बाद चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया ताकि संक्रमण का प्रसार न हो। यह स्वच्छता अभियान 6 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवधि में करहां, नगपुर, नेवादा, जमुई, कमालपुर, पहाड़पुर, देवसीपुर, माहपुर आदि गांवों में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के निरीक्षण की जिम्मेदारी सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत आदित्य सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता और जनजागरुकता के माध्यम से ही बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान समय-समय पर चलते रहना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post