पूर्वांचल विश्वविद्यालय में करहां क्षेत्र के किशन सिंह बने टापर
राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित
करहां (मऊ) : मऊ के प्रतिभाशाली छात्र किशन कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय राकेश सिंह व अनीता सिंह ग्राम व पोस्ट राजापुर ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में अपनी मेधा का परचम लहराया। उन्होंने एमएससी एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन में प्रथम प्रयास में प्रथम स्थान प्राप्त कर महामहिम राज्यपाल आंनदी बेन पटेल से स्वर्ण पदक हासिल किया।
मिली जानकारी के मुताबिक किशन सिंह पुत्र स्व. राकेश सिंह बीएएसएफ इंडिया लिमिटेड में विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता अनीता सिंह गृहिणी हैं। उनके दादा ओमप्रकाश सिंह शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के उच्च प्राथमिक विद्यालय मालव के प्रधानाध्यापक हैं।
परिवार में शिक्षा का विशेष माहौल है। किशन की छोटी बहन शृंखला सिंह ने एम.एस.डी.एस.यू. विश्वविद्यालय से एम.ए. की उपाधि प्राप्त की है, जबकि छोटे भाई करण सिंह वर्तमान में एवरेस्ट कांटो सिलेंडर लिमिटेड, गांधीधाम, गुजरात में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।
किशन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एस.के.डी. इंटर कालेज, धनहुआं, आजमगढ़ से प्राप्त की। हाईस्कूल में 87.33%, इंटर में 75%, बीएससी में 70% और एमएससी एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन में 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय टाप किया है। वे आगे की पढ़ाई में एएसआरबी नेट की तैयारी कर रहे हैं। उनका प्रमयख शौक पुस्तकें पढ़ना, संगीत सुनना, क्रिकेट और फुटबाल खेलना है। गांव क्षेत्र के लोंग किशन की उपलब्धि पर बधाई दे रहे हैं।






Post a Comment