रिमझिम बारिश से मालव में दशहरा का मेला प्रभावित
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के मालव गांव में शुक्रवार को लगने वाले दशहरा के मेले में रुक-रुक कर हुई रिमझिम बारिश ने खलल डाला। इससे दुर्गा पूजा पंडाल और मेले के आयोजन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। पूजा पंडाल और लगाए गए सजावटी दुकानों व उपकरण आदि भीग गए।
बिजली व्यवस्था, साउंड सर्विस व फर्नीचर आदि को क्षति पहुंची। लगी हुई विभिन्न दुकानें और व्यापारिक स्टाल भी बारिश के कारण भीग गए और भीड़ मेले में आने वाली भीड़ भी कम हो गई।


Post a Comment