Top News

पब्लिक महिला शहर महाविद्यालय की छात्रा ने एम.एड. में टाप किया विश्वविद्यालय

पब्लिक महिला शहर महाविद्यालय की छात्रा ने एम.एड. में टाप किया विश्वविद्यालय

•अनम को महामहिम राज्यपाल ने दिया चांसलर व वाइस चांसलर मेडल व प्रमाणपत्र

•बदलती दुनियां के साथ शिक्षा व कौशल विकास पर देना है ज्यादा ध्यान : टापर अनम

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना के बरामदपुर स्थित पब्लिक महिला शहर पीजी कालेज की छात्रा अनम सलमान ने एम.एड. शिक्षा सत्र सत्र 2023-25 में 77.05 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में टॉप किया है। मंगलवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गोल्ड मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

मूल रूप से आज़मगढ़ शहर के आसिफगंज जामा मस्जिद क्षेत्र की निवासी अनम वर्तमान में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उनका सपना एसोसिएट प्रोफेसर बनना है। पिता सलमान अहमद मुंबई में व्यवसाय करते हैं और मां तलत आजमी शिक्षित गृहणी हैं। मां की वजह से पारिवारिक शैक्षिक माहौल रहा है और उससे काफी प्रेरित रही हैं। इसलिए शादी के बाद अच्छे व सुलझे हुए पति ने भी उनकी आगे की पढ़ाई में सहयोग किया। दो वर्ष की एक बच्ची की मां अनम ने बेहतरीन प्रयास से स्वर्ण पदक हासिल किया है।

अनम को पेंटिंग, बागवानी व आर्ट एंड क्राफ्ट का शौक है। उनका कहना है कि बदलती दुनियां का सबसे बड़ा हथियार शिक्षा और तकनीकी कौशल विकास है। हर किसी को लगन से पढ़ाई करनी चाहिए और बदलती दुनियां के साथ अपने अंदर शिक्षा व कौशल विकसित करना चाहिए। अन्यथा हम ज़माने से पीछे रह जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post