Top News

स्वच्छता पखवाड़ा की करहां से हुई शुरुआत

स्वच्छता पखवाड़ा की करहां से हुई शुरुआत

संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर सक्रिय हुई टीमें

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड में सोमवार से स्वच्छता पखवाड़ा और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत करहां न्याय पंचायत से हुई। अभियान के तहत ब्लॉक प्रशासन ने न्याय पंचायतवार सफाईकर्मियों की टीमों का गठन किया है, जो समूह बनाकर अलग-अलग गांवों में तीन दिनों तक सफाई कार्य करेंगी।

शुरुआत में करहां गांव में सफाईकर्मियों की टोली ने करहां-जहानागंज मार्ग पर स्थित जाम पड़े नाले की सफाई की। महीनों से रुके नाले के खुलने से गांववासियों ने राहत की सांस ली। सफाई के बाद चूने व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर संक्रमण से बचाव के उपाय भी किए गए।

यह अभियान 6 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान नगपुर, नेवादा, जमुई, कमालपुर, पहाड़पुर, देवसीपुर, माहपुर व करहां सहित विभिन्न गांवों में सफाई अभियान चलाकर संचारी रोगों की रोकथाम की जाएगी।

अभियान की निगरानी की जिम्मेदारी सहायक खंड विकास अधिकारी (पंचायत) आदित्य सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता के माध्यम से ही संचारी बीमारियों पर नियंत्रण पाया।



Post a Comment

Previous Post Next Post