Top News

शाहटोला में गूंजा कबड्डी का रोमांच, गाजीपुर बना चैंपियन


शाहटोला में गूंजा कबड्डी का रोमांच, गाजीपुर बना चैंपियन

करहां, मऊ।  ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करहां गांव स्थित शाहटोला गांव में आयोजित बाल कबड्डी प्रतियोगिता में गाजीपुर की टीम ने कटगरी को 17-08 अंकों के अंतर से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया। दो दिनों तक चले इस आयोजन में कुल 25 टीमों ने भाग लिया और अपने शानदार खेल कौशल से दर्शकों को रोमांचित किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधान प्रत्याशी डॉ. आफताब आलम गुड्डू व जिला पंचायत प्रत्याशी महेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे खेल आयोजन युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक मजबूती की प्रेरणा देते हैं।

फाइनल मुकाबला सोमवार भोर में गाजीपुर और कटगरी की टीमों के बीच खेला गया। प्रारंभ से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही, लेकिन अंतिम चरण में गाजीपुर की टीम ने शानदार वापसी करते हुए नौ अंकों की बढ़त के साथ ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जबकि कटगरी की टीम उप विजेता रही।

फाइनल के बाद हाशिम शाह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कादिर शाह, फैसल खां, अबरार अहमद, अंसार अहमद उर्फ़ जुम्मन, शाहजमान अंसारी, सूरज कुमार, वसीम खान, अफजाल, राशिद, अरबाज़, मेराज, मोनू भारती, मोहज़्ज़म सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान खेल मैदान में उत्साह,

Post a Comment

Previous Post Next Post