Top News

समाजसेवा ही धर्म, सामाजिक कार्यक्रम कर्तव्य : विक्की वर्मा

 समाजसेवा ही धर्म, सामाजिक कार्यक्रम कर्तव्य : विक्की वर्मा

करहां (मऊ) : करहां व आसपास के बाजारों में दुर्गा पूजा व विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। करहां बाजार व मालव सहित कई स्थानों पर मेले, देवी जागरण व झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।

करहां में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी व आयोजन समिति के अध्यक्ष विक्की वर्मा ने सांस्कृतिक मंच का फीता काटकर उद्घाटन किया एवं कलाकारों को सम्मानित किया। कहा कि सेवा ही मेरा धर्म है और सामाजिक कार्यक्रम मेरा कर्तव्य।

शुक्रवार को हवन-पूजन व पूर्णाहुति के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा, जबकि कुछ स्थानों पर शनिवार शाम को विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम में गायक आनंद सिंह की भजन संध्या और देवी झांकियों में श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए। पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद रहा। सीओ मुहम्मदाबाद गोहना एसपी पांडेय और कोतवाल के.के. वर्मा ने स्वयं चिरैयाकोट, करहां व मुहम्मदाबाद गोहना में भारी पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवास्था की कमान संभाली।

हवन पूजन पंडित अनिरुध्द पांडेय व नीरज पांडेय ने सम्पन्न कराया। पूरे आयोजन में प्रमुख रूप से विजय दास, विक्की वर्मा, रामनिवास उर्फ दारा कश्यप, अनिल भारद्वाज उर्फ सुम्मन, दीपक यादव, सुरेश वर्मा, अरविंद वर्मा, चंदन सिंह, राजेश यादव, दीपक मद्धेशिया, मोनू कुमार, दीपक सिंह अनिल चौरसिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post