Top News

राम राज्याभिषेक की निकली झांकी ने मन मोहा

राम राज्याभिषेक की निकली झांकी ने मन मोहा

आदर्श रामलीला समिति नगपुर द्वारा निकाली गई झांकी

रामलीला के आखिरी दिन भगवान राम को दी गई राजगद्दी

करहां (मऊ) : आदर्श रामलीला समिति नगपुर के तत्वाधान में मंगलवार को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की भव्य झांकी निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल बना दिया। झांकी नगपुर से प्रारंभ होकर महमूदपुर, भतड़ी, परवा होते हुए माहपुर स्थित श्री शिव-दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर झांकी का हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया। आरती और जलपान के उपरांत झांकी करहां मील, गद्दोपुर व दरौरा होते हुए रामलीला स्थल पर पहुंची।

रामलीला स्थल पर भगवान श्रीराम का विधिवत राजतिलक कर उन्हें अयोध्या के सिंहासन पर विराजमान कराया गया। इस दौरान राजा रामचंद्र की जय के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। झांकी जिस-जिस गांव और मोहल्ले से गुजरी, वहां श्रद्धालु माताओं, बहनों और पुरुषों ने आरती उतारकर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और पवनपुत्र हनुमान का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रभुनाथ राम, आलोक यादव, बृजेंद्र श्रीवास्तव, अनिल यादव, प्रदीप चौधरी, मोनू तिवारी, रुपेश पांडेय, रामनिवास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post