Top News

श्यामा तिवारी महाविद्यालय तिनहरी परसूपुर की छात्रा ने एम.ए. हिंदी में किया यूनिवर्सिटी टॉप

श्यामा तिवारी महाविद्यालय तिनहरी परसूपुर की छात्रा ने एम.ए. हिंदी में किया यूनिवर्सिटी टॉप

गरिमा पाल को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिया गोल्ड मेडल व प्रमाणपत्र

करहां (मऊ) : श्यामा तिवारी महाविद्यालय, तिनहरी परसूपुर की मेधावी छात्रा गरिमा पाल ने अपनी लगन और मेहनत के बल पर एमए हिंदी में महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में टॉप कर जिले और कॉलेज का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गरिमा को गोल्ड मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

बलिया जिले के नरपतपुर कीड़ीहिरापुर गांव की मूल निवासी गरिमा पाल जनार्दन पाल की पुत्री हैं। उनके पिता प्राइवेट शिक्षक हैं, जबकि माता गीता पाल गृहणी हैं। गरिमा अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देती हैं। वर्तमान में वे बीएड की पढ़ाई एच.आर. महिला पीजी कॉलेज, मऊ से कर रही हैं।

गरिमा की प्रारंभिक शिक्षा जीएस हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, भीमपुरा से हुई, जबकि हाईस्कूल व इंटर तिलेश्वरी देवी इंटर कॉलेज, गौरा पतुही, बलिया से पूरा किया। उनके बड़े भाई गौरव पाल पॉलिटेक्निक कर अब नौकरी कर रहे हैं। कविता लेखन गरिमा का प्रिय शौक है, और उनके जीवन का लक्ष्य एक सक्षम शिक्षक बनकर समाज को शिक्षित करना है।

वे नई पीढ़ी को संदेश देती हुई कहती हैं कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत और तैयारी ही हर मंजिल की कुंजी है। गरिमा की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार, शिक्षकों और परिजनों में हर्ष की लहर है और लोग उन्हें बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post