Top News

मऊ के सूर्य ने 10 मीटर एयर राइफल में किया नेशनल में क्वालीफाई

मऊ के सूर्य ने 10 मीटर एयर राइफल में किया नेशनल में क्वालीफाई

•मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के शमशाबाद गांव के हैं निवासी

•वाराणसी में करते हैं पढ़ाई और शूटिंग का ले रहे प्रशिक्षण

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के शमशाबाद गांव निवासी प्रतिभाशाली शूटर सूर्य प्रताप सिंह ने 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता के सब यूथ वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने न सिर्फ गांव-क्षेत्र व जिला बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर अनेक गणमान्य लोग बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि 14 वर्षीय सूर्य प्रताप सिंह शमशाबाद गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नागेंद्र भूषण प्रताप सिंह के पुत्र और जनता इंटर कालेज रानीपुर के पूर्व प्रधानाचार्य स्व. रविंद्र बहादुर सिंह के पौत्र हैं। उन्होंने अपने दादा के सटीक निशानेबाजी से प्रभावित होकर पिछले वर्ष से शूटिंग सीखना शुरु किया है।

कोच सत्यम सिंह की देखरेख में पूर्वांचल शूटिंग एकेडमी से खेलते हुए उन्होने भोपाल मध्य प्रदेश में आयोजित चयन मैच में बेहतरीन स्कोर दर्ज कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्थान सुनिश्चित किया।

अब वे अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य करहां आशीष चौधरी व रवि सिंह, भाजपा नेत्री पूनम सरोज, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि पासी, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि रामजीत यादव आदि ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज़्ज़वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post