Top News

51000 दियों से रौशन हुआ देवलास का दरबार, बनी रंगोली, हुई महाआरती

51000 दियों से रौशन हुआ देवलास का दरबार, बनी रंगोली, हुई महाआरती

करहां/नदवासराय (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक की पौराणिक स्थली देवलास के बालार्क सूर्य मंदिर व सूर्यकुंड सहित अनेक मंदिरों की श्रृंखलाओं को देव दीपावली पर 51000 दियों से रौशन किया गया। सूर्य मंदिर प्रबंध समिति, शिव मंदिर समिति व देव दीपावली समिति संयुक्त तत्वाधान में में यहां भव्य दीपदान, गंगा आरती, रंगोली व धीमी साईकिल प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न किया गया।

बता दें कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोणार्क व लोलार्क की श्रेणी के बाल सूर्य भगवान के बालार्क मंदिर सहित शिव मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, रविदास मंदिर सहित दर्जन भर मंदिरों पर घी के दियों से दीपदान किया गया। इसके बाद अनेक आगत गणमान्य अतिथियों जैसे सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता दरोगा सिंह, शारदा नारायन हास्पिटल मऊ के संचालक डाक्टर संजय सिंह व सुजीत सिंह, वरिष्ठ नागरिक विजय शंकर पांडेय, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी अखंड प्रताप सिंह, देवर्षि मैरेज लान के प्रबंधक राजभूषण सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भारत के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, ब्रह्मानन्द सिंह, डालिम्स सनबीम स्कूल के प्रबंधक पंकज सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित करके दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुवात की।

देव दीपावली समिति के प्रमुख बरबोझी गांव निवासी व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संतोष सिंह व महामंत्री राहुल सिंह आदि अतिथियों का स्वागत किया औऱ गंगा आरती सहित दीपदान करवाया। यहां जलाई गई 51000 दियो से फैली अनुपम रौशनी की छटा देखते ही बन रही थी। मां शारदे के वरदहस्त प्राप्त मानस पुत्रों विवेक यादव, तबला स्टार आशुतोष सिंह, अतुल मद्धेशिया, रामाशीष बागी, मुकुल कुमार, विनोद कुमार आदि ने माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया।

इस कार्यक्रम में पहले धीमी गति की साइकिल प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गयी व इसके विजेताओं को समाजसेवी संतोष सिंह ने पुरस्कृत किया। इस दौरान सभी आगंतुक गणमान्य अतिथियों ने दिव्य एवं पवित्र सूर्यकुंड पर हुए भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का भ्रमण कर अवलोकन किया एवं दीपदान कार्यक्रम में लगे महिला-पुरुष, बालक-बालिकाओं की टीम को धन्यवाद देकर हौसलाआफजाई की।

इस मौके पर उत्साही युवाओं ने अनेक आकाशदीप व जलते हुए आकाशीय गुब्बारों को अंतरिक्ष मे रवाना किया। साथ ही लोंगों ने स्लो साइकिल प्रतियोगिता का भी आनंद लिया।

कार्यक्रम का संचालन चंद्रकांत तिवारी ने किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिनाथ पांडेय, आशुतोष सिंह, जय मिश्रा, अवधेश राजभर, मनीष पांडेय, सुखदेव राजभर, डाक्टर गोपाल सिंह, विमल पांडेय, अतुल सिंह, सुरेंद्र नाथ यादव, रितिक सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि अनेक महिला-पुरुष कार्यकर्ता सेवा एवं समर्पण भाव से लगे रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post