मऊ के रामबहादुर सिंह बने पूर्वोत्तर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य
करहां (मऊ) : समाजसेवी एवं पूर्वांचल स्वाभिमान मंच के संयोजक रामबहादुर सिंह को भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने उत्तर पूर्व रेलवे की रेलवे सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया है। रेल मंत्रालय, रेल बोर्ड द्वारा 3 नवम्बर 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार उन्हें विशेष रुचि श्रेणी के अंतर्गत नामित किया गया है।
बता दें कि रामबहादुर सिंह मूल रुप से मऊ जनपद के रतनपुरा क्षेत्र के नगवा सिधवल गांव के निवासी हैं। वर्तमान समय में वे लखनऊ में निवास करते हैं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों एवं सामाजिक संगठनों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
स्थानीय जन प्रतिनिधियों व समाज सेवियों ने उन्हें रेलवे सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने पर बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि वे क्षेत्र के रेल यात्रियों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से रेलवे प्रशासन तक पहुंचाएंगे।


Post a Comment