Top News

राकेश शुक्ल महाराज ने सुनाया कुन्ती स्तुति और परीक्षित के रक्षा की कथा



पंडित राकेश शुक्ल महाराज ने सुनाया कुन्ती स्तुति और परीक्षित के रक्षा की कथा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद ब्लॉक क्षेत्र के करहां स्थित लक्ष्मी नारायण मन्दिर पर चल रही श्रीविष्णुमहायज्ञ के तीसरे दिन श्रीमद्भागवत कथा में कथा प्रवक्ता ने माता कुन्ती द्वारा भगवान श्रीकृष्ण से विपत्तियों के मध्य भी कृपा की प्रार्थना करने का भावार्थ समझाते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियाँ मनुष्य को भगवान के और अधिक निकट लाती हैं।

इसके पूर्व करहां भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, टेकई प्रधान बालगोविंद यादव व करहां प्रधान श्यामबिहारी जायसवाल ने व्यासपीठ का पूजन कर कथाप्रवक्ता का माल्यार्पण कर कथा का आरंभ किया। प्रवचन के दौरान उत्तरा़ के गर्भ में प्रवेश कर परीक्षित की रक्षा करने वाली घटना का विशेष वर्णन किया गया। गर्गाचार्य महाराज ने बताया कि महाभारत युद्ध के पश्चात जब अश्वत्थामा के ब्रह्मास्त्र से परीक्षित का जीवन संकट में पड़ा, तब भगवान कृष्ण ने गर्भ में ही प्रवेश कर भविष्य के इस महान भक्त की रक्षा की। कहा कि श्रीमद्भागवत के अनुसार भगवान कृष्ण एकादशी के दिन 11 लोकों से होते हुए भगवद्धाम को प्रस्थान करते हैं। सभा में उपस्थित लोगों ने इस प्रसंग को श्रद्धा एवं भावनात्मक रूप से सुनाया।

उन्होंने कलियुग की प्रवृत्तियों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि पाप और अधर्म जहाँ निवास करते हैं, वहाँ कलियुग का प्रभाव बढ़ जाता है। इसलिए व्यक्ति को धूम्र, पान, मदिरा सेवन, वासना, अधार्मिक कृत्य जैसी बुराइयों से दूर रहने की सीख दी गई। वक्ता ने कहा कि इन दुर्व्यसनों का त्याग करना आज के मानव जीवन के लिए आवश्यक है ताकि सामाजिक एवं आध्यात्मिक दोनों स्तर पर सुधार आ सके।

अंत मे मुख्य यजमान अरुण चंद्रबाला तिवारी, जिंतेंद्र चिंता सिंह, सुनील पूनम सिंह, बिजेंद्र भूपेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह आदि ने आरती उतारी। संचालन चंद्रकांत तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन अनिल पटवा ने किया। इस मौके पर प्रमोद दास, लालू बाबा, सर्वेश तिवारी, गोरख दादा, चंद्रभान, गणेश मौर्य, अमित तिवारी, चंदन मोनू कुमार, राजू सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post