Top News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न शक्ति केंद्रों पर चलाया एसआईआर के तहत मतदाता जागरुकता अभियान

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न शक्ति केंद्रों पर चलाया एसआईआर के तहत मतदाता जागरुकता अभियान

करहां (मऊ) : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुरहुरपुर, फरीदपुर धर्मा, खैराबाद, मोहद्दीपुर, मडहा पट्टी सहित विभिन्न शक्ति केंद्रों पर जागरुकता बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान बूथ अध्यक्षों, बीएलओ-2 एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची के सत्यापन एवं मतदाता जागररुकता पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि राम सरन चौहान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची का सूक्ष्मता से पुनरीक्षण किया जाए, ताकि कोई पात्र मतदाता छूटने न पाए। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रद्युम्न प्रताप, बदरुद्दीन अंसारी, सोनू राजभर, महेश मौर्या, संतोष प्रजापति, शैलेश कुमार, बूथ अध्यक्ष रामकरन पटेल, बबन निषाद, कैलाश राजभर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post