भक्त प्रहलाद व श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन भावविभोर हुए श्रोता
करहां, मऊ। स्थानीय करहां गांव स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में चल रही श्रीविष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन मंगलवार को कथाव्यास पंडित राकेश शुक्ल गर्गाचार्य महाराज ने भक्त प्रह्लाद चरित्र व श्रीकृष्ण जन्म का भावपूर्ण वर्णन किया। बताया कि सच्चे भक्त के हृदय में करुणा, क्षमा और परिवार के प्रति प्रेम सदा बना रहता है। कथा श्रवण के दौरान भक्तजन नरसिंह भगवान की जय व बालकृष्ण भगवान की जय कर भावविभोर हो उठे।
इसके पूर्व करहां के पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष चौधरी व ग्राम प्रधान प्रत्याशी राहुल मौर्य ने व्यासपीठ का पूजन और कथावाचक का माल्यार्पण कर कथा का शुभारंभ किया। यज्ञाचार्य लालमणि चौबे लालू बाबा, आचार्य विजय कुमार मिश्र, रविन्द्रनाथ उपाध्याय, अनूप तिवारी, शुभम मिश्र, नरेन्द्र दूबे के वेद मंत्रों के बीच मुख्य यजमान सर्वेश तिवारी, अश्विनी पांडेय, संगीता पांडेय, अयोध्या गुप्ता, मीरा गुप्ता, सुनील सोनम गुप्ता, राहुल अर्चना गुप्ता, अनिल रीना मद्धेशिया, विपिन सिंह, कपिल यादव, अरुण चंद्रबाला तिवारी ने वेदी पूजन, हवन कर भागवत भगवान व व्यासपीठ की आरती उतारी।
कथाविस्तार के क्रम में गर्गाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान व्यास ने वेद, पुराण और शास्त्रों की रचना मनुष्य को जीवन जीने की सही दिशा देने हेतु की। श्रीमद्भागवत में वर्णित प्रह्लादजी का चरित्र हर बालक के लिए आदर्श है। अपने पिता हिरण्यकशिपु की कठोर यातनाओं के बाद भी प्रह्लाद जी ने कभी भगवान का स्मरण नहीं छोड़ा। जब भगवान नरसिंह प्रकट हुए और वरदान मांगने को कहा, तो प्रह्लाद जी ने पहले अपने पिता के उद्धार का वरदान मांगा। उन्होंने बताया कि किस प्रकार देवकी वासुदेव के यहां लीला धाम बालकृष्ण भगवान का अवतार और श्रीकृष्ण योगमाया की भविष्यवाणी हुई।
संचालन चंद्रकांत तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन रितिक सिंह ने किया। संगीत कलाकार शुशील दूबे, बंटी पांडेय व दिलीप पांडेय ने कथाव्यास के साथ संगीतमय जुगलबन्दी प्रस्तुत की। इस मौके पर अनिरुद्ध पांडेय, दिवाकर तिवारी, शकुंतला देवी, अखिलानंद द्विवेदी, प्रमोद दास, पूनम देवी, अरुण त्रिपाठी, डॉक्टर अंजनी तोमर, गीता देवी, आनंद गुप्ता, मधुबाला देवी, गनेश मौर्य, सुलेखा मौर्या, बिजेंद्र सिंह, सैलाबी देवी, राजीव मौर्य, रिंकी पटवा, राधे प्रजापति, नीलम देवी, विपिन सिंह, श्रीकांत चौरसिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



Post a Comment