दो माह से लापता युवक का सुराग नहीं, स्वजन चिंतित, गुमशुदगी दर्ज
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बरबोझी गांव का एक 20 वर्षीय युवक पिछले दो महीनों से लापता है। हर संभव प्रयास के बावजूद उसके न मिलने से स्वजन गहरे तनाव में हैं। परिजनों ने सोमवार को थाने पहुंचकर युवक की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उसे जल्द खोजने की मांग की। पुलिस टीम विभिन्न स्थानों पर खोजबीन और पूछताछ में जुटी हुई है।
बताया जाता है कि बरबोझी निवासी राजू पुत्र छोटेलाल 4 अक्टूबर को घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। युवक की तलाश में परिजन रिश्तेदारी से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक घूम चुके हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने लोगों से अपील करते हुए लापता युवक के बारे में सूचना देने वालों के लिए इनाम की घोषणा भी की है।

Post a Comment