आंगनबाड़ी केंद्र से ताला तोड़ एलसीडी टीवी चोरी, केस दर्ज
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के पड़ेरुवा आंगनबाड़ी केंद्र से 10 नवंबर की रात ताला तोड़कर एलसीडी टीवी चुरा ले जाने की घटना पर कार्यकर्ती ने बुधवार केस दर्ज कराया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
मुहम्मदाबाद गोहना थानाक्षेत्र की सौसरवां गांव निवासिनी उक्त आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ती अर्चना देवी ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि बाल विकास परियोजना के अंतर्गत शासन के मंशा के अनुसार केंद्र पर सैमसंग की टीवी लगाई गई थी। जिसे अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर चुरा लिया गया। दूसरे दिन सुबह ताला टूटा देख ग्रामप्रधान को सूचना दी गई। उस समय कार्यकर्ती प्रशिक्षण में गई थी।


Post a Comment