Top News

चिकित्सक ने नववर्ष पर 15 टीबी मरीजों को प्रदान किया कंबल

चिकित्सक ने नववर्ष पर 15 टीबी मरीजों को प्रदान किया कंबल

करहां (मऊ) : नववर्ष के अवसर पर भीषण ठंड को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना के मुख्य चिकित्सक डाक्टर संतोष कुमार यादव ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए 15 टीबी मरीजों को कंबल वितरित किया। इस पहल का उद्देश्य ठंड से बचाव के साथ मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहयोग करना रहाकंबल वितरण के दौरान डाक्टर यादव ने कहा कि टीबी मरीजों के उपचार में दवाइयों के साथ पोषण और ठंड से सुरक्षा भी जरुरी है। उन्होंने मरीजों से नियमित दवा लेने और स्वास्थ्य विभाग की सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। कंबल पाकर मरीजों व उनके परिजनों ने खुशी जताते हुए चिकित्सक का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि डाक्टर संतोष कुमार यादव वर्षों से आर्थिक रुप से कमजोर टीबी मरीजों को गोद लेकर अपने निजी संसाधनों से पुष्टाहार व आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते आ रहे हैं। अब तक वे करीब 150 मरीजों की मदद कर चुके हैं। कार्यक्रम में डाक्टर सारिक, एसटीएस राना देवेंद्र सिंह, रीतेश कुमार राय, मोनू कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post