अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, परिजन पहुंचे गांव
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवरिया खुर्द व बरसवां गांव के बीच में स्थित ताल में शुक्रवार देर शाम मिले अज्ञात शव की शिनाख्त इमरान के रुप में हुई है। देर रात गांव पहुंचे मृतक के स्वजन ने मृतक व्यक्ति की पहचान किए और कोतवाली पुलिस को बताया।
मिली जानकारी के अनुसार करीब 60 वर्षीय इमरान पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के जहांनागंज थानांतर्गत उसी कस्बे का निवासी था। स्वजन ने बताया कि इमरान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थीं और उनका इलाज जारी था। बताया गया कि बरसवां गांव में उनकी दूर की रिश्तेदारी थी। वह कैसे और किन परिस्थितियों में यहां आए और उनकी मृत्यु किन कारणों से हुई यह जांच का विषय है।

Post a Comment