Top News

श्रीराम कथा से मिटती है जीवन की पीड़ा : बाल व्यास सम्पूर्णानंद महाराज

श्रीराम कथा से मिटती है जीवन की पीड़ा : बाल व्यास सम्पूर्णानंद महाराज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना आजमगढ़ राजमार्ग के किनारे स्थित बरहदपुर कुटी पर आरंभ हुई नौ दिवसीय श्रीराम कथा एवं रासलीला महोत्सव के प्रथम दिन कलश यात्रा के साथ भक्ति और आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला। सायंकाल कथा का शुभारंभ करते हुए बाल व्यास सम्पूर्णानंद महाराज ने श्रीराम कथा को जीवन का कल्याणकारी आधार बताया।

संपूर्णानंद महाराज ने कहा कि श्रीराम कथा संसार रुपी भवसागर को पार कराने वाली नौका है। जब मनुष्य मोह, दुःख और कष्टों से घिर जाता है, तब राम कथा उसे आशा, शांति और सही मार्ग प्रदान करती है। श्रद्धा और भाव से कथा श्रवण करने वाला व्यक्ति सहज ही जीवन की कठिनाइयों से उबर जाता है।

उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा केवल कथा नहीं, बल्कि मर्यादा, सत्य और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा है। प्रभु श्रीराम का आदर्श जीवन मानव को संयम, करुणा और कर्तव्यबोध का संदेश देता है। कथा श्रवण से मन निर्मल होता है और जीवन की व्यथाएं स्वतः दूर होने लगती हैं।

प्रथम दिवस की कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा वातावरण राममय हो गया। आयोजकों ने बताया कि यह नौ दिवसीय आयोजन श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और सांस्कृतिक चेतना से जोड़ने का कार्य करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post