Top News

शादी के दबाव को लेकर महिलाओं से मारपीट, तीन पर केस

शादी के दबाव को लेकर महिलाओं से मारपीट, तीन पर केस

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोलौरा में मंगलवार शाम शादी के लिए दबाव बनाने को लेकर तीन महिलाओं के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता सरायलखंसी थाना क्षेत्र की अमारी निवासिनी रिंकू ने कोतवाली में बुधवार को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शादी का दबाव बनाने को लेकर उसके, उसकी बेटी व चाची के साथ अभद्रता व मारपीट की गई और मोबाइल तोड़ दिया गया। पीड़िता ने पुलिस से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पंजीकृत प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

पीड़िता के अनुसार घटना मंगलवार सायं लगभग पांच बजे की है। आरोप है कि विपक्षीगण कमालपुर निवासी करन, सूरज व पल्सर द्वारा उसकी पुत्री पर शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मना करने पर आरोपितों ने पीड़िता, उसकी पुत्री व चाची को कोलौरा स्थित रास्ते में रोककर गाली-गलौज की तथा बाल खींचकर जमीन पर पटक दिया। इस दौरान लात-घूंसे से मारपीट की गई, जिससे पीड़िता निर्वस्त्र हो गई और वह अचेत हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़िता का मोबाइल फोन भी पटककर तोड़ दिया और जाते समय जान से मारने की धमकी दी।



Post a Comment

Previous Post Next Post