अजय सिंह कक्कू का सहकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन
तहसीलदार अनीश सिंह ने सौंपा प्रमाण पत्र, भाजपा पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
करहां (मऊ) : उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड के चुनाव में भाजपा नेता अजय सिंह कक्कू को गुरुवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक परिसर में संपन्न प्रक्रिया के बाद तहसीलदार अनीस कुमार सिंह ने उन्हें निर्वाचन का प्रमाणपत्र प्रदान किया।
प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद अजय सिंह कक्कू ने शीर्ष नेतृत्व, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित सभी सहयोगियों का आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है और एक सामान्य कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है।
कार्यक्रम का संचालन छोटू प्रसाद ने किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय नारायण शर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रानीपुर अरुण सिंह, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा सचिंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जनार्दन शर्मा, अर्पित उपाध्याय व पंकज सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह, ठाकुर प्रसाद आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment