Top News

अनियंत्रित क्रेटा कार डिवाइडर से टकराई, चालक घायल

अनियंत्रित क्रेटा कार डिवाइडर से टकराई, चालक घायल

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमुई गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 268 किलोमीटर बिंदु पर रविवार शाम करीब 6:45 बजे एक क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। कार लखनऊ से पटना की ओर जा रही थी।

हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल जाने से कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई, लेकिन चालक को चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम ने घायल चालक को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

उल्लेखनीय है कि इसी स्थान पर रविवार सुबह आलू व गैस सिलेंडर लदे दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हुई थी, जिसमें एक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया था। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से इस स्थान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post