Top News

श्रद्धा व सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ निरंकारी संत समागम

श्रद्धा व सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ निरंकारी संत समागम

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के ओटनी सत्संग केंद्र पर मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को आयोजित विशाल निरंकारी संत समागम श्रद्धा, सेवा और अनुशासन के वातावरण में संपन्न हुआ। समागम में क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे हजारों निरंकारी श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और सत्संग का ज्ञान लाभ प्राप्त किया।

समागम को संबोधित करते हुए गाजीपुर से पधारे राम निवास महाराज ने कहा कि परमात्मा कण-कण में विद्यमान हैं और सच्चे मन से उनका स्मरण करने से सभी दुख दूर होते हैं। उन्होंने मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए कहा कि परोपकार और मानवता की सेवा में ही सच्ची भक्ति निहित है।

निरंकारी मिशन के तत्वावधान में आयोजित समागम में श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं भंडारे की समुचित व्यवस्था की गई। पूरे आयोजन के दौरान स्वच्छता, अनुशासन और सेवा भाव का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सेवा दल की सराहनीय भूमिका रही। सेवा कार्यों में हरिश्चंद्र, महात्मा, राजमणि शर्मा, गुड्डू, प्रकाश, दुखहरन एवं शिवचन महाराज सहित अनेक सेवादारों ने निष्ठा व समर्पण भाव से अपनी सेवाएं दीं। समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सेवादारों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post