Top News

संकुल बैठक में शिक्षकों को निपुण आकलन के लिए किया गया सजग

संकुल बैठक में शिक्षकों को निपुण आकलन के लिए किया गया सजग

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मालव में मंगलवार को मालव संकुल क्षेत्र की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश तिवारी ने की। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विभागीय दिशा-निर्देशों और अपनी शैक्षिक जानकारी से निरंतर अद्यतन रहें, जिससे शिक्षण कार्य की गुणवत्ता और अधिक सुदृढ़ हो सके।

बैठक की़ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय की छात्राओं ने बैंड-बाजे, पुष्पवर्षा, सरस्वती वंदना व स्वागत नृत्य के माध्यम से मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के भौतिक परिवेश की सराहना करते हुए प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उपस्थित शिक्षकों से तालियां बजवाकर उन्हें प्रेरक उदाहरण बताया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी शिक्षक बैठकों में डायरी व पेन अनिवार्य रूप से साथ रखें तथा आवश्यक बिंदुओं को नोट करें। उन्होंने जानकारी दी कि इसी सप्ताह डीएलएड प्रशिक्षण के अंतर्गत कक्षा एक और दो का निपुण आकलन प्रस्तावित है, जिसे गंभीरता से लेते हुए सभी शिक्षक समय से तैयारियां पूर्ण कर लें।

बैठक को एआरपी पवन गुप्ता ने भी संबोधित करते हुए विभागीय अपेक्षाओं को बिंदुवार रखा और कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन फहद अहमद ने किया, जबकि स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, अमर सिंह, राम विजय राम, महेश कुमार, आशीष पांडेय, संतोष पांडेय, अर्चना सिंह, तारा देवी, बबिता सिंह, मीरा गौतम, विवेक रंजन, धर्मेंद्र कुमार, नीतीश यादव, रामकिशोर राम, उमेश भारती, स्वतंत्र कुमार सिंह, विजेंद्र प्रसाद, छोटू प्रसाद गुप्ता, सुलमती चौहान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post