सहकारी भूमि विकास बैंक चुनाव में अजय सिंह कक्कू का निर्विरोध नामांकन
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड के चुनाव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक परिसर में नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रक्रिया में सहकारिता से जुड़े लोगों की सुबह से ही ब्लाक परिसर में सक्रियता बनी रही।
इस दौरान अजय सिंह कक्कू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसे निर्विरोध स्वीकार कर लिया गया। नामांकन पत्र तहसीलदार अनीस सिंह द्वारा विधिवत रूप से ग्रहण किया गया। निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में सभी औपचारिकताएं नियमों के अनुरूप पूरी की गईं।
नामांकन के दौरान समर्थकों और सहयोगियों में उत्साह देखा गया। सहकारिता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जुड़े लोगों ने अजय सिंह कक्कू के निर्विरोध नामांकन को सहकारी संस्थाओं के हित में सकारात्मक कदम बताया। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार परिणाम की औपचारिक घोषणा 22 जनवरी 2026 को की जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता छोटू प्रसाद, त्रिभुवन राम, योगेंद्र सिंह, रवि प्रकाश सिंह, राजू सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment