Top News

राम से बड़ा राम का नाम : बाल व्यास सम्पूर्णानंद महाराज

राम से बड़ा राम का नाम : बाल व्यास सम्पूर्णानंद महाराज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना के बरहदपुर स्थित किशुनदास बाबा की कुटी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन सोमवार को बाल व्यास सम्पूर्णानंद महाराज ने कहा कि राम से भी बड़ा राम का नाम है। उन्होंने श्रीराम नाम की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि राम नाम के जप से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि इसी राम नाम के प्रभाव से हनुमान जी महाराज ने सौ योजन समुद्र को पार किया। यदि हम भी श्रद्धा भाव से राम नाम का जप करें तो भवसागर से सहज ही पार उतर सकते हैं।

कथा के दौरान विंध्याचल की धरती से पधारे पंडित धर्मराज शास्त्री ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की अत्यंत मंगलमय कथा सुनाई, जिसे सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो उठे। वहीं आजमगढ़ से पधारे पंडित सुरेशानंद महाराज ने सती मोह की कथा को आध्यात्मिक भाव के साथ प्रस्तुत किया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति रस में डूबकर श्रीराम नाम का स्मरण किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post