बिरजू राजभर व अवधेश बरनवाल के निधन पर शोक
करहां (मऊ) स्थानीय बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में औषधि विक्रेता संघ एवं व्यापार मंडल की सोमवार अपराह्न एक शोकसभा आयोजित की गई। इसमें करहां औषधि विक्रेता जन कल्याण सेवा समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष बिरजू राजभर एवं मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के प्रसिद्ध दवा व्यवसायी राजेश बरनवाल के पिता अवधेश बरनवाल के निधन पर दुख प्रकट किया गया। बैठक में उपस्थित लोंगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मशांति हेतु प्रार्थना की एवं उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को नम आंखों से याद किया।
बता दें कि राजेश बरनवाल के 65 वर्षीय पिता पिछले 10 दिन से बीमार थे। वहीं बिरजू राजभर अपने पैतृक गांव मालव के तीन बार ग्राम प्रधान रहे। साथ ही करहां बाजार के बड़े दवा व्यवसायी थे। दोनो के सोमवार हुए दुखद निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
व्यापार मंडल व औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है। बैठक में बृजेश सिंह, एखलाक अहमद, तूफानी चौहान, श्यामलाल, पप्पू चौहान, अनिल, बृजेश यादव, रामप्रकाश चौहान आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment