मौनी बाबा कुटी पर मकर संक्रांति का मेला, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के भतड़ी चक भतड़ी गांव स्थित मौनी बाबा कुटी एवं राम-जानकी मंदिर परिसर में बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर दान-पुण्य किया तथा मेले का आनंद उठाया।
कुटी के महंत कमलदास ने बताया कि मौनी बाबा कुटी पर मकर संक्रांति के अवसर पर मेले के आयोजन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसमें हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। मेले को लेकर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहता है। मेले में घरेलू सामान, कृषि उपकरणों, प्रसाधन सामग्री के साथ ही चाट-चाउमीन, गुब्बारा, पकौड़ी-जलेबी सहित खानपान की दुकानों की भरमार रही। बच्चों के लिए झूले और खिलौनों की दुकानों पर खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, किसानों और युवाओं की भारी भीड़ दिनभर मेले में जुटी रही।




Post a Comment