Top News

सेमीफाइनल में पहुंचीं हीरापुर, परदहां, भतड़ी व दुल्लहपुर की टीमें

सेमीफाइनल में पहुंचीं हीरापुर, परदहां, भतड़ी व दुल्लहपुर की टीमें

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के हीरापुर सुल्तानीपुर गांव में आयोजित तीन दिवसीय विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों के बाद हीरापुर, परदहां, भतड़ी व दुल्लहपुर की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा।

मंगलवार से शुरु हुई प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें रासेपुर, चंडेश्वर, करहां, भुजहीं, शमशाबाद, अब्दोपुर, बीबीपुर, खानपुर, फतेहपुर, रानीपुर, सुहवल, बिरनो, जहानागंज, छतउर, अमिला सहित कई गांवों की टीमें शामिल रहीं।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता की प्रथम व द्वितीय विजेता टीम को ट्राफी व नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में राजेश यादव, राजू राणा, विशाल, अंगद, अजय, गोलू, विपिन, अमित व रवि राजभर आदि लगे रहे। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post