Top News

हिंदू सम्मेलन में एकता और जागरण का आह्वान

हिंदू सम्मेलन में एकता और जागरण का आह्वान

•जातिगत भेदभाव मिटाकर एक हों सनातनी : रामविलास चौबे

•देश को मजबूत व समृद्ध बनाने में सहयोग करे हिंदू समाज : माया सिंह

करहां (मऊ) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में क्षेत्र के सुरहुरपुर स्थित सरयू इंटर कालेज के निकट शनिवार अपराह्न विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने समाज को संगठित और जागृत करने का आह्वान किया। साथ ही देश को मजबूत व समृद्ध बनाने में योगदान देने की अपील क़िया।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता सह प्रांत कार्यवाह रामविलास चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज को जागृत और संगठित होने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जातिगत व्यवस्था में बंटे सभी लोग हिंदू हैं और सनातन परंपरा के अनुयायी हैं। हमारे समाज को शस्त्र और शास्त्र दोनों के माध्यम से सशक्त बनना होगा। उन्होंने कहा कि जाति और वर्ग के भेद को समाप्त कर एकजुट होना समय की मांग है। उन्होंने इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समय हिंदुओं की संख्या अनेक देशों में प्रभावी थी, लेकिन आपसी विभाजन और चेतना के अभाव में हम सिमटते चले गए। यदि अब भी समाज नहीं चेता और भेदभाव त्याग कर एक नहीं हुआ, तो आने वाले समय में अपने ही देश में और अधिक सीमित होने का खतरा है।

महिला वक्ता के रुप में समाजसेविका माया सिंह ने कहा कि हिंदू समाज सबसे अधिक राष्ट्रप्रेमी है। उसे देश को मजबूत व समृद्ध बनाने में आगे बढ़कर सहयोग करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक अभिनव तिवारी ने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

इसके पूर्व गणमान्य अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर पूजन-अर्चन, माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन बौद्धिक प्रमुख सुधाकर राय एवं लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने तो धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन उमेश सरोज और भाजपा नेत्री पूनम सरोज ने किया।

इस अवसर पर खंड सह संचालक रमेश कुमार, खंड कार्यवाह धर्मेंद्र सिंह, जिला गोसेवा प्रमुख अशीत कुमार पाठक, नगर प्रचारक मुकेश कुमार, अंकित सरोज, आशीष राय, निखिल तिवारी, भूपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post