एसआईआर के तहत शक्ति केंद्रों पर प्रवास, दर्जनों फार्म किए गए जमा
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा अंतर्गत मतदाता पुनः गहन निरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम के तहत विधानसभा संयोजक छोटू प्रसाद के नेतृत्व में प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शक्ति केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना व वलीदपुर ख़ालिसा ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और दर्जनों आवश्यक प्रपत्र भरवाकर जमा कराए। सभी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने के लिए अभियान को तेज करने पर जोर दिया।
पदाधिकारियों ने कहा कि एसआईआर कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को उनके अधिकार से वंचित होने से बचाना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूत करना है। प्रवास कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान, मंडल महामंत्री राहुल सिंह, प्रमोद राय, मुन्ना वर्मा और सोनू गुप्ता भी शामिल रहे।


Post a Comment