Top News

करहां-जहानागंज मार्ग पर ब्रेकर निर्माण की मांग

करहां-जहानागंज मार्ग पर ब्रेकर निर्माण की मांग

करहां (मऊ) : करहां-जहानागंज मार्ग के जोगियाने मुहल्ले में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम माहपुर निवासी रविंद्र यादव ने तहसील दिवस में प्रभारी अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि करहां-जहानागंज रोड का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराया गया है, लेकिन मार्ग पर ब्रेकर न होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। माहपुर के जोगियाने मुहल्ले में सड़क के दोनों ओर घनी आबादी है, जिससे बच्चों व बुजुर्गों को सड़क पार करने में दिक्कत होती है। कई बार वाहन दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने जनहित में उक्त स्थान पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर निर्माण कराए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके

Post a Comment

Previous Post Next Post