Top News

मनरेगा मेठ व रोजगार सेवकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

मनरेगा मेठ व रोजगार सेवकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड सभागार में शुक्रवार को मनरेगा मेठों और रोजगार सेवकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सत्यप्रकाश पांडेय के निर्देशन में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में एनएमएमएस ऐप के माध्यम से फेस अटेंडेंस प्रणाली की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि केवल ई-केवाईसी पूर्ण श्रमिकों की ही उपस्थिति दर्ज की जाएगी तथा मास्क या घूंघट की स्थिति में उपस्थिति मान्य नहीं होगी। नेटवर्क संबंधी समस्या होने पर तत्काल विकास खंड स्तर पर सूचना देने के निर्देश दिए गए। साथ ही तकनीकी बाधा की स्थिति में जन मनरेगा ऐप से वैकल्पिक उपस्थिति की व्यवस्था की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सभी से नए दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post