Top News

जमीन के विवाद में मारपीट, 11 पर केस दर्ज

जमीन के विवाद में मारपीट, 11 पर केस दर्ज



करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के इटौरा चौबेपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला से कथित मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

इटौरा चौबेपुर निवासी मुचूनी देवी ने आरोप लगाया कि 28 दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे वह अपनी पुरानी आबादी की जमीन पर मकान निर्माण के लिए नींव खुदवा रही थीं। इसी दौरान गांव के नितेश चौहान समेत अन्य लोगों ने पहुंचकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़िता का कहना है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने न्यायालय में वाद दायर किया। कोर्ट के निर्देश पर नितेश, अतवरिया, हिमांशु, कृपाल, दीपक, चंद्रकला, सुनैना, मनसा, श्वेता, इंदिरा और कुमारी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post