Top News

सरयां व देवसीपुर में ग्राम चौपाल आयोजित, ग्रामीणों की सुनी गईं समस्याएं

सरयां व देवसीपुर में ग्राम चौपाल आयोजित, ग्रामीणों की सुनी गईं समस्याएं

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड अंतर्गत सरयां एवं देवसीपुर ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन पर शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व नामित नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

चौपाल में आयुष्मान कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, किसान सम्मान निधि, फैमिली आईडी समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। देवसीपुर में ग्राम प्रधान वीरेंद्र राजभर व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सरयां में ग्राम प्रधान नौशाद अहमद एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

देवसीपुर के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति लंबित होने की शिकायत की, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि बजट उपलब्ध होते ही किस्त जारी की जाएगी। सरयां में शौचालय भुगतान व किसान सम्मान निधि की किस्त न मिलने का मुद्दा उठा। अधिकारियों ने फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराने व बजट प्राप्ति के अनुसार भुगतान का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने सभी शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने की बात कही। ग्रामीणों ने ग्राम चौपाल को उपयोगी पहल बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post